भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस खास मुलाकात में पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शानदार जीत की बधाई दी और उनके अनुभव व सफर पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने टीम के जज्बे और अनुशासन की भी सराहना की। टीम इंडिया ने

नवी मुंबई के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में दीप्ति शर्मा और शैफाली वर्मा ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होते ही वायरल हो गया है। देशभर में फैंस भारतीय महिला टीम की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। “ये जीत हर भारतीय बेटी के सपने की जीत है” — पीएम नरेंद्र मोदी

