
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछली बार जब उनसे ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कदमों पर सवाल पूछा गया था, तो अब उनका जवाब साफ है — “हमारे पास संस्थागत ढांचा नहीं है, लेकिन हमारे पास सच बोलने की ताकत है।” उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक सब कुछ चुनाव आयोग के अधीन है, और वही अब सत्ता के साथ मिला हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने महादेवापुरा और आलंद के उदाहरण देकर सबूत दिए हैं कि लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने देश के युवाओं और GEN Z पीढ़ी से अपील करते हुए कहा, “यह लोकतंत्र हमारा है, और इसकी रक्षा करना हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। हमें देश को सच्चाई बतानी होगी कि जिस सिस्टम पर वे भरोसा करते हैं, वह अब पहले जैसा नहीं रहा।

