
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से देशभर में ‘वोट चोरी’ की जा रही है। राहुल गांधी ने दावा किया कि यह पूरा खेल सेंट्रलाइज तरीके से चलाया जा रहा है ताकि लोकतंत्र को कमजोर किया जा सके। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को ठीक करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन अब वही ‘वोट चोरी’ में शामिल है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया है।

