भागलपुर की पीरपैंती विधानसभा सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक ललन पासवान ने चुनाव से ठीक एक दिन पहले पार्टी बदल ली। उन्होंने राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी की सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिससे वे नाराज चल रहे थे। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव और ललन पासवान की

बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें लालू उन्हें राजद का समर्थन करने के लिए कहते सुने गए थे। उस समय सुशील मोदी ने यह ऑडियो सार्वजनिक कर दिया था। अब पासवान का आरजेडी में जाना बिहार की सियासत में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

