बिहार के वाल्मीकिनगर में जनसभा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आज देश में जो स्थिति है, वह अंग्रेजी साम्राज्य से कम नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले अंग्रेजी हुकूमत थी, अब नरेंद्र मोदी की हुकूमत है।” प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा जनता को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने

कहा, “बिहार में 65 लाख वोट काटे गए हैं, ताकि ‘वोट चोरी’ कर दोबारा अपनी सरकार बनाई जा सके।” प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील की कि वे इस “लोकतंत्र के दमन” के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें, क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ सत्ता की नहीं बल्कि जनता की आवाज़ और संविधान की रक्षा की है।

