अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी ने इतिहास रचते हुए मेयर चुनाव जीत लिया। 34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क के पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम मेयर बने। युगांडा में जन्मे ममदानी मशहूर फिल्मकार मीरा नायर और प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा—“न्यूयॉर्क, आज रात तुमने बदलाव का जनादेश दिया है। हमने एक राजनीतिक राजवंश को गिरा दिया है।” उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की पंक्तियां दोहराईं—“जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं, तो इतिहास बनता है।” ममदानी ने डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी—“न्यूयॉर्क प्रवासियों से बना

है, और अब एक प्रवासी इसका नेतृत्व करेगा। ट्रंप, अगर तुम देख रहे हो, तो जान लो—किसी को छूने से पहले तुम्हें हम सबसे निपटना होगा।” भाषण के अंत में उन्होंने कहा, “अब राजनीति हमारे ऊपर नहीं, हमारी होगी,” और मंच पर फिल्म ‘धूम’ के गाने ‘धूम मचाले’ के साथ जश्न मनाया।

