बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सहरसा में सबसे अधिक, जबकि पटना में सबसे कम वोटिंग हुई। इस चरण में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों

की किस्मत का फैसला होना है। पूर्व सांसद राकेश सिन्हा ने बेगूसराय में, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने दरभंगा में और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने छपरा में मतदान किया। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने आरा के बड़हरा क्षेत्र में वोट डालते हुए कहा— “पहले मतदान, फिर जलपान।” ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया, कई घूंघट में बूथ तक पहुंचीं। पहली बार वोट देने वाली युवतियों ने कहा कि उनका वोट बिहार के विकास की दिशा तय करेगा।

