उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में मंगलवार देर रात मौसम ने करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई। पूरे धाम में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। वहीं, केदारनाथ धाम में भी देर रात से लगातार बर्फबारी जारी है। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग और आसपास की पर्वत चोटियां बर्फ से ढक गई हैं, जिससे पूरी केदारपुरी दिव्य और मनमोहक नजर आ रही है। यह

सीजन की पहली बर्फबारी है, जो 23 अक्टूबर को कपाट बंद होने के बाद हुई है। मौसम के बदले मिजाज से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

