धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के हीरक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत से हड़कंप मच गया। मृतका रामाकुंडा पंचायत के आमटांड गांव की रहने

वाली थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया और हरिणा नेहरू चौक को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

