छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जब एक MEMU पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया। यह दुर्घटना बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अनुसार, राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे ने घटना की जांच के लिए टीम गठित की है और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं। टक्कर से ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे रेल यातायात प्रभावित है और कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *