बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुश्किल में पड़ गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके खिलाफ मोकामा में विवादित बयान देने के मामले में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान ललन सिंह ने कहा था कि “वोटिंग के दिन एक नेता को घर में पैक कर देंगे।” पटना जिला प्रशासन ने वीडियो निगरानी टीम की जांच के बाद कार्रवाई की पुष्टि की है। FIR भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

दरअसल, मोकामा में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी और इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया था। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में — 6 और 11 नवंबर को होंगे और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

