बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। 243 सीटों के लिए मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। इन सीटों में सबसे ज्यादा चर्चा महुआ और राघोपुर विधानसभा की है। महुआ सीट से तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर मैदान में हैं, जबकि राघोपुर से उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। तेज प्रताप ने भाई पर तीखा हमला बोलते हुए कहा — “तेजस्वी अभी बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे।” गौरतलब है कि लालू यादव ने हाल ही में तेज प्रताप को राजद

और परिवार से अलग कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने नई पार्टी बनाकर भाई के खिलाफ ताल ठोक दी। महुआ और राघोपुर दोनों सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

