बिहार चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन तेज प्रताप यादव ने महुआ में अलग ही माहौल बना दिया। उन्होंने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मंच पर बुलाकर प्रचार का माहौल गर्मा दिया। अक्षरा सिंह के आने से भीड़ में जबरदस्त उत्साह दिखा। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने अक्षरा सिंह को मिल रही बढ़ती भीड़ और राजनीतिक आयोजनों में भागीदारी को देखते

हुए उन्हें Y+ सिक्योरिटी प्रदान की है। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप का यह कदम महुआ की युवा और महिला वोटर बेस को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा है।

