राहुल गांधी का वार – बिहार में पेपर लीक अब नया फैशन बन गया है

राहुल गांधी का वार – बिहार में पेपर लीक अब नया फैशन बन गया है

बिहार के औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने राज्य में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार में अब नया फैशन हो गया है — युवा मेहनत कर पढ़ाई करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाता है। पैसेवालों के बच्चे पैसा देकर पेपर खरीद लेते हैं।

” राहुल गांधी ने कहा कि यह स्थिति राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ मज़ाक है। उन्होंने ज़ोर दिया कि बिहार को ऐसा सिस्टम नहीं चाहिए, जहाँ ईमानदार मेहनत करने वालों की बजाय पैसे से पास होने वालों को मौका मिले। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार ऐसे नेताओं को चुना जाए जो शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दें, ताकि मेहनत करने वाले युवाओं को उनका हक़ मिल सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *