केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर जल्द ही बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों से दोनों देशों के बीच FTA पर बातचीत चल रही थी, लेकिन यह आगे नहीं बढ़ पाई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” लक्ष्य के तहत इस प्रक्रिया को गति मिली है। पीयूष गोयल ने कहा, “हम समय क्यों बर्बाद करें? बातचीत पिछले छह

महीनों से तेज़ी से चल रही है और FTA की संभावना मजबूत है।” उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश में वृद्धि होगी, भारतीयों को विदेशों में नए अवसर मिलेंगे और देश में रोज़गार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत-न्यूज़ीलैंड FTA दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी साबित होगा।

