केरल के कलपेट्टा में कुदुम्बश्री के वार्षिक समारोह में शामिल होकर प्रियंका गांधी ने महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि “कुदुम्बश्री की महिलाएँ सेवा और समर्पण का एक ज्वलंत उदाहरण हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।” प्रियंका गांधी ने इस दौरान नए ब्लॉक और स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन भी किया, जिसे उन्होंने समुदाय के लिए “अमूल्य निधि” बताया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कम्बल्लक्कड़ के सरकारी स्कूल में एक नई स्कूल बस का शुभारंभ किया। उसी दौरान एक छोटे बच्चे से हुई मुलाकात का भावुक वाकया

उन्होंने साझा किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि बच्चा रो रहा था और घर जाना चाहता था। जब उन्होंने उसे उसकी शिक्षिका के पास पहुंचाया, तो बच्चा बोला — “प्रियंका गांधी मुझे ले जा रही हैं।” बाद में जब उसका जुड़वां भाई आया और उन्हें टॉफियां दी गईं, तो दोनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

