मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI2201 से आए यात्री को जांच के लिए रोका गया। सामान की जांच के दौरान कस्टम्स अधिकारियों को यात्री के चेक-इन ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा छिपी मिली।

बरामद की गई विदेशी मुद्रा की कुल कीमत लगभग ₹87 लाख बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मुद्रा को सावधानीपूर्वक कपड़ों और बैग की परतों में छिपाया गया था। बरामदगी के बाद यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम्स विभाग इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।

