सारण, बिहार से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार की सड़कों को लेकर बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। गडकरी ने कहा, “वह दिन दूर नहीं जब बिहार की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी। यह मेरा वादा है — मैं सबसे अच्छे पुल और सड़कें बनाऊँगा।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार जनता पर कोई एहसान नहीं कर रही, बल्कि यह जनता का हक है। “आप मालिक हैं, हम सेवक हैं। हम ईमानदारी से आपकी सेवा कर रहे हैं, इसलिए आपने हमें

चुना है,” गडकरी ने कहा। केंद्रीय मंत्री के इस बयान ने बिहार में बुनियादी ढांचे को लेकर नई उम्मीदें जगा दी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी और बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों की सूची में शामिल होगा।

