बिहार के औरंगाबाद में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार 20 साल से सत्ता में हैं, लेकिन उनसे अब सरकार चल नहीं रही है। जनता बदलाव चाहती है और उन्हें हटाने की तैयारी कर चुकी है।” राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा जैसे मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार सिर्फ सत्ता बचाने में व्यस्त है। उन्होंने दावा

किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। राहुल ने जनता से अपील की कि वे इस बार ऐसे नेताओं को चुनें जो “विकास की राजनीति” करें, न कि “कुर्सी बचाने की।” उनका यह बयान बिहार चुनाव अभियान के दौरान नीतीश कुमार पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

