उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। देवा थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग

गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

