खबर कैमूर से है जहां बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहमद जमा खान ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से कैमूर के चारों सीटों पर लग जाएगा चार चांद,कैमूर के चारों विधानसभा सीटों पर होगी भारी बहुमत से एनडीए की जीत, लोग जान रहे हैं कि देश में विकास का काम करने वाला कोई है तो हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मोहम्मद जमा खान ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां जाते हैं उससे वहां के लोगों को ऊर्जा मिलता है क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार देश में विकास का काम किया है और बिहार के मुख्यमत्री ने बिहार में जो विकास का कार्य किया है, इसी कार्यों के बदौलत बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बननी तय है ताकि बिहार का और विकास हो सके, क्योंकि यहां की देवतुल्य जनता ही हमारे मालिक हैं जो निश्चित तौर पर एनडीए को जीताने का काम करेगा। आगे मंत्री जमा खान ने कहा कि 7 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैमूर आ रहे

हैं जिनके आने से कैमूर जिला के चारों विधानसभा सीटों पर चार चांद लग जाएगा, क्योंकि यह वहीं निडर नेता हैं जो विदेशों में भारत का विकास करने के नाम से जाने जाते हैं, आगे उन्होंने कहा कि मुझे चैनपुर की जनता ने एक बार विधायक बनाया है, जिसके तहत मैने चैनपुर में सड़क बिजली शिखा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिए हैं, अगर जनता एक बार और मुझे मौका देती है तो जो भी कार्य अधूरा रह गया है उसको धरातल पर पूरा करने का काम करूंगा, और आने वाले समय में बिहार में नम्बर वन पर चैनपुर विधानसभा विकास के मामले में आगे नजर आएगा, उन्होंने चैनपुर के युवाओं से अपील किया है कि ऐसा सरकार चुने जिससे बिहार का विकास हो सके,और बिहार का विकास केवल एनडीए सरकार ही कर सकता है, तो एक बार फिर से एनडीए सरकार का साथ दीजिए और बिहार में एनडीए की सरकार बनाइए।
