दिल्ली-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग 

दिल्ली-बेंगलुरु एयर इंडिया फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग 

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की उड़ान को सोमवार रात तकनीकी खराबी के चलते आपात स्थिति में भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। विमान में 172 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, विमान के ‘कार्गो होल्ड’ में खतरे की चेतावनी मिलने के बाद उड़ान को भोपाल की ओर मोड़ा गया। भारतीय समयानुसार शाम 7:33 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद पायलट ने पुष्टि की कि खतरा टल गया है और विमान की सभी प्रणालियां सामान्य हैं। विमान रात 8 बजे सुरक्षित लैंड हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों, अग्निशमन दल और एटीसी कर्मियों ने पूरी स्थिति को संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *