दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। छात्र संघ चुनाव के लिए आज यानी मंगलवार को मतदान हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार के चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही

है। मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी और 6 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

