अमेरिकी अदालत का ट्रंप को झटका, पोर्टलैंड में सेना की तैनाती पर लगी रोक 

अमेरिकी अदालत का ट्रंप को झटका, पोर्टलैंड में सेना की तैनाती पर लगी रोक 

अमेरिका के ओरेगन राज्य की एक संघीय न्यायाधीश ने रविवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को पोर्टलैंड में नेशनल गार्ड की तैनाती रोकने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि प्रशासन यह साबित करने में नाकाम रहा कि शहर में विरोध प्रदर्शन बेकाबू हो चुके हैं। शहर और राज्य सरकार ने सितंबर में इस तैनाती को रोकने के लिए मुकदमा दायर किया था। यह फैसला पोर्टलैंड, शिकागो और अन्य अमेरिकी शहरों में चल रही कानूनी लड़ाई का हिस्सा है। न्यायाधीश करिन इमरगुट ने तीन दिनों तक चली सुनवाई के बाद कहा कि वह शुक्रवार को अंतिम आदेश जारी करेंगी। ट्रंप प्रशासन ने प्रदर्शन नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर नेशनल गार्ड की तैनाती की थी, जिसका कई संगठनों और नागरिक समूहों ने विरोध किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *