CM ममता बनर्जी का ऐलान: SIR के खिलाफ करेंगी विरोध मार्च

CM ममता बनर्जी का ऐलान: SIR के खिलाफ करेंगी विरोध मार्च

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग के इस फैसले का तृणमूल कांग्रेस (TMC) और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुलकर विरोध किया है। सीएम ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वह मंगलवार, 4 नवंबर को कोलकाता में SIR के विरोध में एक विशाल मार्च का नेतृत्व करेंगी। ममता का कहना है कि यह अभियान मतदाताओं के अधिकारों से खिलवाड़ है और इसका इस्तेमाल राजनीतिक रूप से किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर ब्लॉक स्तर के अधिकारियों (BLO) के प्रशिक्षण के दौरान भी असंतोष की खबरें सामने आई हैं। कई कर्मचारियों ने ड्यूटी के घंटे और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *