हरियाणा: सोनीपत में चुनावी रंजिश में क्रिकेट कोच रामकरण की हत्या |

हरियाणा: सोनीपत में चुनावी रंजिश में क्रिकेट कोच रामकरण की हत्या |

हरियाणा के सोनीपत में सोमवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। वार्ड-12 की पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर और पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह हमला नगर पालिका चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते किया गया। जानकारी के अनुसार, रामकरण अपनी पत्नी और परिजनों के साथ एक शादी समारोह में जा रहे थे, तभी आरोपी ने उनकी गाड़ी रोककर तीन गोलियां दाग दीं।

गंभीर रूप से घायल रामकरण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी सुनील उर्फ लंबू, जो नगर पालिका का कार्यवाहक चेयरमैन रह चुका है। माना जा रहा है कि यह हत्या उस रंजिश का नतीजा है जिसमें पार्षद चुनाव में रामकरण की बहू सोनिया शर्मा ने सुनील की पत्नी को हराया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *