
बिहार में चुनावी माहौल गर्म है और इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आकर कट्टे और गोली की बात न करें, यहां की जनता विकास और रोजगार की बात सुनना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिहार को बदनाम करने की राजनीति अब नहीं चलेगी। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी अब बीजेपी के हाथों की कठपुतली बन चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार बिहार में बदलाव लाना है, नौकरी और सम्मान की सरकार बनानी है। तेजस्वी ने कहा कि जब हम नौकरी की बात करते हैं तो बीजेपी डर जाती है और मुद्दा भटकाने की कोशिश करती है

