उत्तर भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के संयुक्त असर से अगले दो-तीन दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के सात जिलों में मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने से

मैदानी इलाकों का तापमान भी गिरने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव सर्दी के असली दौर की शुरुआत का संकेत है। आने वाले हफ्ते में उत्तर भारत में सर्द हवाएं और कोहरा बढ़ने की संभावना है।

