हरियाणा में प्रदूषण का कहर: कैथल का AQI ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में 

हरियाणा में प्रदूषण का कहर: कैथल का AQI ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में 

हरियाणा में स्मॉग की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। प्रदेश का AQI सबसे ज्यादा कैथल में 393 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं बल्लभगढ़, फतेहाबाद, जींद और मानेसर जैसे जिलों में भी AQI 300 के पार पहुंच चुका है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से इन जिलों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *