सिक्किम में चीन सीमा के पास स्थित जीरो पॉइंट, लाचुंग और चुनथांग में इस सीजन की जोरदार बर्फबारी हो रही है। पिछले तीन दिनों से लाचुंग और चुनथांग में लगातार बर्फ गिर रही है, जबकि जीरो पॉइंट पर मंगलवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई। पूरे इलाके में बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिससे नज़ारे स्वर्ग जैसे हो गए हैं। हालांकि, बर्फबारी के चलते तापमान में

भारी गिरावट दर्ज की गई है और सड़क मार्गों पर फिसलन बढ़ गई है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक इन हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं और बर्फ के बीच रोमांचक अनुभव का आनंद ले रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से सतर्क रहने और ऊंचाई वाले इलाकों में सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।

