नीता अंबानी ने जामनगर में सादगी और भक्ति के साथ मनाया अपना 62वां जन्मदिन

नीता अंबानी ने जामनगर में सादगी और भक्ति के साथ मनाया अपना 62वां जन्मदिन

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस साल अपना 62वां जन्मदिन भव्यता नहीं, बल्कि सादगी और भक्ति के माहौल में मनाया। मुंबई से दूर जामनगर में उन्होंने पति मुकेश अंबानी के साथ एक मंदिर में पूजा-अर्चना की और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नीता अंबानी मंदिर में गाय को चारा खिलाती, आरती करती और जमीन पर लेटकर प्रणाम करती नजर आईं।

जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी मां पूर्णिमा दलाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और स्टाफ के साथ केक भी काटा। इस मौके पर अंबानी परिवार के जामनगर स्थित एस्टेट में धार्मिक और पारिवारिक माहौल देखने को मिला। नीता अंबानी न सिर्फ रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख हैं, बल्कि एक सांस्कृतिक दूत के रूप में भारतीय कला और परंपरा को विश्व मंच पर पहचान दिलाने का काम कर रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *