बिहार के राजा पाकर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। खड़गे ने कहा, “मोदी अपने किसी चेले को कुर्सी पर बैठाएंगे और नीतीश जी से कहेंगे कि अब आपका काम खत्म हो गया है, तबीयत ठीक नहीं है, आप घर बैठ जाइए।”

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का असली चेहरा बिहार की जनता देख चुकी है — जो साथी रहते हैं, उन्हें ही धोखा देती है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन जनता की सरकार बनाना चाहते हैं, जबकि बीजेपी सत्ता के लिए किसी को भी इस्तेमाल कर सकती है। सभा में खड़गे के इस बयान पर लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और “संविधान बचाओ, बिहार
बचाओ” के नारे लगे।

