मोकामा केस ने बढ़ाई बिहार चुनावी सरगर्मी- अनंत सिंह जेल में, ललन सिंह मैदान में

मोकामा केस ने बढ़ाई बिहार चुनावी सरगर्मी- अनंत सिंह जेल में, ललन सिंह मैदान में

बिहार में मोकामा सीट पर बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को पटना की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद जेडीयू के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

उन्होंने कहा कि “अनंत बाबू ने कानून का सम्मान किया है, पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही षड्यंत्र का खुलासा होगा।” मोकामा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ रोड शो करते हुए ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया और कहा कि “अब हर कार्यकर्ता अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़ेगा।” दुलार चंद यादव की मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है, जिससे मामले ने राजनीतिक गर्मी और बढ़ा दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *