राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हैं। घटना लोहामंडी रोड की है, जहां एक बेकाबू डंपर ने एक के बाद एक 10 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे की रफ्तार इतनी भयानक थी कि डंपर ने करीब 50 लोगों को कुचल दिया और फिर खुद पलट गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया

गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब कल ही जोधपुर के फलोदी में एक टेंपो ट्रैवलर ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों से राजस्थान के लोगों में दहशत फैल गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

