
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा में रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडी गठबंधन और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा — “आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा, लेकिन अब इंडी गठबंधन के तीन नए बंदर आ गए हैं — पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता।” उन्होंने कांग्रेस पर कश्मीर को विवादित बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने उसे आतंकवाद से मुक्त कराया है। योगी ने आरजेडी पर बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने और माफियाओं को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया।

