पिछले महीने से देशभर में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। खासकर राजस्थान में एक के बाद एक भीषण दुर्घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। अब तक सिर्फ राजस्थान और तेलंगाना में हुए हादसों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 14 अक्टूबर को जैसलमेर में सवारियों से भरी बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई। इसके बाद 28 अक्टूबर को जयपुर के मनोहरपुर में मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिसमें दो की मौत और दर्जनभर लोग झुलस गए। 2 नवंबर को जोधपुर के फलोदी में

टेंपो ट्रैवलर ट्रक ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें 15 श्रद्धालुओं की जान चली गई। आज सुबह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में टिप्पर और बस की टक्कर में 20 लोगों की मौत हुई। इसी दिन जयपुर में एक डंपर ने 10 वाहनों को रौंद दिया, जिसमें अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। देश इन लगातार हादसों से स्तब्ध है।

