दुबई कनेक्शन उजागर: ड्रग्स फैक्ट्रियों का संचालक सलमान शेख गिरफ्तार 

दुबई कनेक्शन उजागर: ड्रग्स फैक्ट्रियों का संचालक सलमान शेख गिरफ्तार 

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के सरगना सलमान सलीम शेख उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। सलमान पर आरोप है कि वह दुबई में बैठकर भारत में नशीली दवाओं की फैक्ट्रियां चला रहा था और बड़े स्तर पर ड्रग्स की सप्लाई करवा रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई अगस्त 2022 में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद शाहरुख शेख से हुई पूछताछ के आधार पर की गई। शाहरुख को मुंबई सेंट्रल से 995 ग्राम एमडी मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया था कि यह ड्रग्स उसे सलमान उर्फ शेरा ने सप्लाई की थी। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद सलमान को यूएई में गिरफ्तार किया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भारत लाया गया। पुलिस ने बताया कि यह ड्रग्स सिंडिकेट में चौथी गिरफ्तारी है और सलमान पर मुंबई के अलग-अलग इलाकों में छह मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सलमान देशभर में फैले ड्रग नेटवर्क का अहम कड़ी था, जो अब गिरफ्त में है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *