
बिहार चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक सख्त और भावनात्मक बयान सामने आया है। सीएम योगी ने कहा — “याद रखना, बंटे थे तो कटे थे, बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं…” उन्होंने अपने इस संदेश के ज़रिए जनता से एकजुट रहने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग देश और समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, वो कभी देश का भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जब-जब देश एकजुट रहा है, तब-तब उसने बड़ी चुनौतियों को हराया है और जब-जब बंटा है, तब-तब उसने नुकसान उठाया है। सीएम योगी का यह बयान देश में एकता और राष्ट्रहित के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

