छपरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा — “इधर तेजस्वी और खेसारी सड़क बनाएंगे, उधर 27 में समाजवादियों की सरकार बनेगी तो उससे जोड़ने का काम हम लोग करेंगे। हम लोग मिलकर यूपी-बिहार को जोड़ने का काम करेंगे।”

उन्होंने कहा कि ये गठजोड़ सिर्फ राजनीति का नहीं, विकास और एकता का है। अखिलेश यादव ने खेसारी लाल यादव को जनता का सच्चा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि जब समाजवादी ताकतें मिलती हैं, तो बदलाव अवश्य आता है। सभा में हजारों की भीड़ ने “समाजवाद ज़िंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजा दिया।

