रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम. अंबानी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पहली बार महिला विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई दी। नीता अंबानी ने कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है और इसने भारत की बेटियों को एक नई प्रेरणा दी है। उन्होंने टीम इंडिया की मेहनत, समर्पण और

जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर देश का नाम रोशन किया है।

