बिहार चुनाव के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छपरा पहुँचे, जहाँ उन्होंने भोजपुरी स्टार और आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा कि खेसारी सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ हैं जो बिहार में बदलाव की लहर लेकर आए हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि

अबकी बार बिहार से झूठ और अन्याय की राजनीति का अंत होगा। मंच पर खेसारी लाल यादव ने भी जनता से अपील की कि इस बार बिहार में विकास और रोज़गार की सरकार बनाएं। सभा में भारी जनसमूह उमड़ा।

