चकबलरामपुर में जलभराव से ग्रामीण परेशान, राजद महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कुमारी दुबे ने उठाई आवाज पाकुड़ जिला के चकबलरामपुर ग्रामीण इलाके में जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली के गंदे पानी और बरसात के पानी के निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों के अंदर तक पानी घुस जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।राजद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति कुमारी दुबे से ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति बेहद गंभीर है। नाली जाम

होने और जल निकासी की कमी के कारण ग्रामीणों के घरों में पानी भर रहा है, जिससे कई घरों को नुकसान भी पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।ज्योति कुमारी दुबे ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर जल्द ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।

