
हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण हिरानंदपुर, तलवाडांगा एवं इलामी क्षेत्र में फसलों एवं आवासीय परिसंपत्तियों को हुई क्षति का अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत आकलन कर क्षति से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित की।प्रभावित परिवारों से संपर्क कर स्थिति की समीक्षा की गई तथा मुआवजा प्रदान किए जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए गए।अंचलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट को शीघ्र ही जिला प्रशासन को प्रेषित किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ आपदा प्रभावित परिवारों के सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है।

