ओवरस्पीडिंग जागरूकता सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा का संदेश “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ 03 नवम्बर से 09 नवम्बर 2025 तक ओवरस्पीडिंग जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य तेज गति से वाहन चलाने के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर रफ़्तार नहीं, जीवन की ज़िम्मेदारी निभाओ, रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम

नागरिकों, वाहन चालकों और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी ने इस अवसर पर जनसामान्य से यातायात नियमों के पालन की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी सावधानी, किसी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है। सड़क पर संयम और गति नियंत्रण ही जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल उपाय है। प्रशासन सभी से आग्रह करता है कि वे वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट अवश्य लगाएँ तथा शराब पीकर वाहन न चलाएँ। सभी नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित पाकुड़, सुरक्षित झारखंड का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

