
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा का जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के पावड़ा नरसिंहगढ़ और कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ में आयोजित बूथ स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पहुंचकर भाजपा नेताओं ने विकास, सुशासन और स्थिरता के संकल्प को दोहराया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि जनता का जो उत्साह और समर्थन भाजपा के पक्ष में देखने को मिल रहा है, वह आने वाले बदलाव की स्पष्ट तस्वीर पेश कर रहा है। संदेश दिया गया कि ईवीएम के क्रम संख्या 01 पर कमल का निशान दबाकर प्रदेश में स्थिर और विकासशील सरकार बनाने में अपना योगदान दें।

