खबर कैमूर से है जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया,जहां गांव के दक्षिण दिशा में बह रही दुर्गावती नदी में पानी छूने के दौरान डूब गया, जिसमें डूबने से गोंडसरा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक राजेश राम की मौत हो गई,शौच के लिए गया था युवक.इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने 3 घंटे के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, जहां स्थानीय लोगों ने तत्काल गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका, करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद

राजेश का शव नदी से बरामद किया गया, बता दें कि मृतक दोनों पैर से विकलांग था, जो अपने साथ एक बंदर रखता था, बंदर के ही शोर गुल करने लोगों को शव हुआ कि राजेश राम नदी में डूब गया है, वहीं सूचना पाकर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है,इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा के तहत सरकारी मुआवजा की मांग किया है।

