कैमूर में चारों सीटों पर होगी एनडीए की जीत का भाजपा नेता कृष्णा जायसवाल ने किया दावा बोलें, भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ता जनता के संपर्क में है, इस बार कैमूर में चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय,7 नवम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर हो जाएगा जीत का फैसला,सभा सम्मेलन में लोगो का उमड़ेगा जन सैलाब. बता दें कि इस समय बिहार में विधानसभा चुनावी सरगर्मी तेज है, जहां सभी पार्टियों के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए सभा कर रहे हैं तो वही 7 नवम्बर को एनडीए की सपोट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भभुआ के सरदार वल्लभभाई भाई कॉलेज के मैदान में आ रहे हैं, जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारी में जुटी हुई है, तो वहीं एनडीए के कार्यकर्ता भी सभी स्थलों का जायजा ले रहे हैं.
इस मामले पर जानकारी देते हुए भाजपा के नेता कृष्णा जायसवाल ने बताया कि 7 नवम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन कैमूर की धरती पर होने जा रहा है जिससे जिला के लोगों में काफी खुशी है, क्योंकि हमारे बिहार के लिए और यहां के लोगों के लिए एनडीए की सरकार ने हर योजना के तहत संपूर्ण रूप से काम कराया है यही वह वजह होगा कि कैमूर के चारों सीटों पर एनडीए की जीत तय है नरेंद्र मोदी आ रहे हैं उसके बाद सब साफ हो जाएगा हम सभी कैमूर की जनता के संपर्क में हैं. वहीं उन्होंने कहा कि मोहनिया और भभुआ विधानसभा सभा के निवर्तमान विधायक संगीता कुमारी और भरत बिंद का छवि बिगाड़ने के लिए विपक्षी पार्टी और उनके असमाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जनता जान रही है यह किसी के बिगाड़ने से बिगड़ने वाला नहीं संपूर्ण बहुमत से कैमूर के चारों सीटों पर एनडीए की सरकार हो जीत तय है।

