
जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में जस्टिस ऑन व्हील के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन पर कार्यक्रम का शुरुआत प्रखंड प्रमुख मरांग बीटी बेसरा की उपस्थिति में की गई।मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, उप प्रमुख आबेदा बीवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा और सभी पंचायतों के मुखिया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।कार्यक्रम में पाकुड़ स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन अशोक कुमार शुक्ला एवं PLA सदस्य राजीव कुमार झा ने लोगों को कानूनी अधिकारों, न्यायिक सेवाओं की पहुंच, निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक है कि हर नागरिक कानून के प्रति सजग और जागरूक बने उन्होंने ने इस बात पर जोर दिया कि कानून की जानकारी हर नागरिक के लिए अनिवार्य है, क्योंकि जागरूकता ही अपराध पर नियंत्रण का सबसे प्रभावी उपाय है।उन्होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य था ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायिक व्यवस्था की पहुंच को मजबूत करना एवं न्याय सबके द्वार की परिकल्पना को साकार रूप देना है।

