रॉयल रेजीडेंसी में दुर्गा सोरेन सेना की 16वीं मिलन समारोह एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई l इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए जिनमें सबसे ज्यादा जरूरी कार्यालय हेतु स्थान एवं भवन का चयन उसके बाद संगठन का विस्तार एवं संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई l पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा की ध्वस्तु हो चुकी लगभग 100 फीट लंबी चाहर दिवार की पुनर्निर्माण हेतु उपायुक्त एवं नगर परिषद पदाधिकारी को आवेदन देकर मिलने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया lबैठक

में जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत, जिला सचिव नवीन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, जिला मीडिया प्रभारी विजय चंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डिंपल सिंह, गौरव उपाध्याय प्रसनजीत प्रमाणिक, जॉन हेंब्रम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया l

