धनबाद सांसद ढुल्लू महतो बोले — “वोकल फॉर लोकल बने राष्ट्र का संकल्प”

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो बोले — “वोकल फॉर लोकल बने राष्ट्र का संकल्प”

बेरमो विधानसभा क्षेत्र के करगली में आज आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद श्री ढूलू महतो जी शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सांसद महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का “आत्मनिर्भर भारत अभियान” देश की आत्मा को जागृत करने वाला संकल्प है। उन्होंने कहा — “वोकल फॉर लोकल केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक स्वाभिमान की पुकार है।” उन्होंने युवाओं से स्थानीय उत्पादों को अपनाने, किसानों व कारीगरों को सशक्त बनाने और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *